मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

OLX के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यो को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

अभियुक्तों द्वारा जनपद में की गयी थी 03 धोखाधड़ी की घटनाओं 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2022 7:49 अपराह्न
कोटद्वार : दिनांक 09 अगस्त 2021 को वादी संजय सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी घमण्डपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार में प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ OLX  पर ओल्टो कार खरीदने के नाम पर वादी के साथ 18-19 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 171/2021 धारा 420/120 (बी) भादवि0, 66 (सी) (डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल अभियोग के सफल निस्तारण व शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह, प्रभारी सीआईयू मौहमद अकरम के नेतृत्व में थाना कोटद्वार एवं सी.आई.यू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी की गयी तो अभियुक्त गण किसी मामले में जिला कारागार हिण्डोन सिटी, जिला करौली, राजस्थान में निरूद्ध थे। अभियुक्तों का वारण्ट (बी) लेकर मा0 न्यायालय से अनुरोध कर पूछताछ हेतु पीसीआर पर लेकर थाने पर पूछताछ की गयी तो अभियुक्त गणों द्वारा जनपद में 03 धोखाधड़ी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अपराध कारित करने का तरीका

अभियुक्तगण भरतपुर राजस्थान के रहने वाले है जो जो OLX पर विभिन्न गाडियों को ऑनलाइन बेचने का विज्ञापन देकर सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी बनकर एंव रिस्तेदार बनकर भोले भाले लोगो को अपने विश्वास में लेकर ठगी करते थें इनके खातो में लाखो रूपयो के लेन देन का होना पाया गया। यह गैंग मेवात क्षेत्र में ऑनलाईन ठगी का काम छोटे- छोटे गैंग बनाकर करते है। जिसमें एक व्यक्ति जो कॉलर होता है वह असम व विभिन्न जगहों से इकठ्ठे फेक सिम लाता है जिनको या तो खुद SPAM कॉलिग के लिये इस्तेमाल करता है या मेंहगे दामों पर अन्य कॉलरों को प्रदान करता है। जिसके बाद इनके द्वारा विभिन्न जगहों से विभन्न नम्बरों पर कॉल किया जाता है व फोन पे, गूगल पे, ओएसएक्स के माध्यमों से लोगो को बेवकूफ बनाकर फेक पेटीएम अकाउण्ट में पैसा ट्रासफर कराया जाता है जिसके बाद किसी अन्य व्यक्ति के जरिये इन पैसो को विभिन्न खातों में रोटेट कर कमीशन देकर नगद भुगतान कराया जाता है या पेट्रोल पंप इत्यादी को UPI से ट्रासफर कर तेल इत्यादि खरीद लिया जाता है या फिर किसी व्यक्ति को बिना ब्याज के UPI ट्रांसफर कर छोटे समय के लिये कैश लोटाने की शर्त पर उधार दे दिया जाता है। उपरोक्त चैन में सम्मलित व्यक्तियों का अपना अलग- अलग कमीशन फिक्स होता है

अभियुक्तों का नाम पता

  • जुबैर खान पुत्र इदरीश, निवासी उकीदल्ला, थाना सीकरी, जनपद भरतपुर, राजस्थान।
  • उमर पुत्र इसाखान, निवासी रायबक्का, थाना गोपालगढ़, जनपद भरतपुर, राजस्थान।
  • जीवन गुज्जर पुत्र बाबूलाल, निवासी कजौली, थाना बालघाट, जिला करौली, राजस्थान।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 171/2021 धारा 420/120 (बी) भादवि0, 66 सी डी आईटी एक्ट

आपराधिक इतिहासः-

  • मु0अ0सं0-57/2021, धारा 420 भादवि, 66 सी आईटीएक्ट, कोतवाली श्रीनगर
  • मु0अ0सं0- 09/2022, धारा 420 भादवि, 66 (1) आईटीएक्ट, कोतवाली श्रीनगर
  • अभियुक्तगण अन्तराज्जीय स्तर के शातिर अपराधी/चोर है जिनके विरुद्व अन्य राज्यो/जनपदो में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक विजय सिह
  • उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
  • आरक्षी चेतन सिंह
  • आरक्षी अमरजीत सीआईयू
  • आरक्षी आबिद अली सीआईयू
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
  • उत्तराखंड में बनेंगे आठ नए सहकारी संघ, अब विधानसभा स्तर पर भी लगेंगे सहकारी मेले
  • सेवा पखवाड़ा बना जनविश्वास का अभियान, बीरोंखाल को 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड में बाल यौन शोषण सामग्री पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, जून में 52 मुकदमे दर्ज
  • एक जेल-एक उत्पाद पहल को मिली नई गति, जिला कारागार पौड़ी में डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया पिरूल हस्तशिल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ
  • बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण : निष्पक्ष जांच की मांग तेज, त्रिवेंद्र और कांग्रेस ने उठाए सवाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.