शनिवार, अप्रैल 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम ली मासिक अपराध गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2022 3:24 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना/ कार्यालयों में नियुक्त कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिये एक दिन पूर्व मीटिंग लेने हेतु निर्देशित किया गया था। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों की समस्या सुनी गयी व सम्बन्धित प्रभारियों को समस्या का निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद की टूरिस्ट पुलिस/चौकी/संबंधित थाने सभी पर्यटकों से अच्छा व्यवहार करने एवं पर्यटकों की सहायता करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान द्वारा सभी पुलिस कार्मिकों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, अपना टर्न आउट उच्चकोटि का रखने,व अपने काम में पारदर्शिता रखने के लिए निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त थानों पर माल मुकदमाती से सम्बन्धित मालों के निस्तारण, अज्ञात शवों की शिनाख्त को अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थानों में दाखिल वाहनों के निस्तारण करने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान द्वारा जनपद में घटित अपराधों एवं निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी एवं समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वांछित/इनामी/मफरुर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, लम्बित एवं पार्ट पेन्डिंग विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, सीसीटीएनएस के सिटीजन पोर्टल की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, एवं सीसीटीएनएस पर केस सॉफ्टवेयर के सभी फॉर्म्स को ऑनलाईन अद्यतन रखने,महिला सम्बन्धी अपराधों, 112, साईबर अपराधो से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों/विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानाक्षेत्रों के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने एवं जनता का पुलिस के साथ आच्छा समन्वय स्थापित किये जाने हेतु गांवों के लोगों के साथ समय-समय पर गोष्ठी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने थानों पर प्राप्त ऑनलाईन सीएम हेल्प लाईन से सम्बन्धित शिकायतों पर समय से नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक गतिविधियों नजर रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त पुलिस कर्मिकों द्वारा ड्यूटी के दौरान जो यात्रा भत्ता भेजा जाता है उन पर प्रभारी आंकिक को नियमानुसार कार्यवाही कर समय पर भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया ।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने समस्त थाना क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में नियमित रुप रात्रि चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन चलाने, तीव्र गति से वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग, दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने एवं ई-चालान मशीन से आँनलाईन के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थानों को प्राप्त 112 सिटी पेट्रोल/ हाईवे पेट्रोल वाहनों का डायल-112 से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । समस्त थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो व अवैध शराब/कच्ची शराब/ नकली शराब, बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। ऑनलाईन गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पौड़ी मनोज कुमार असवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बिपेन्द्र सिंह, वाचक योगेश देव, आशु लिपिक अमर सिंह राणा व समस्त शाखा/ थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.