गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्मार्ट सिटी के कार्यों में लाई जायेगी तेजी – सीएम पुष्कर सिंह धामी

मछली बाजार की समस्या के लिए निकाला जायेगा उचित हल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2022 3:17 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम  में प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र राजपुर की जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जायेगी। मछली बाजार की समस्या के लिए उचित हल निकाला जायेगा।
 मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है।  प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी को पूरा समर्थन मिला। प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा हम जनता के विश्वास एवं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।  जनता से किये गये वायदे एवं जो भी घोषणा की जा रही हैं, वे सभी निर्धारति समयाविध के अन्दर पूर्ण किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आगामी चार धाम यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु के आने की संभावना है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा गई हैं। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपए किया गया है। सरकार ने गरीब परिवारों हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वायदा किया है। इसके लिए बजट में प्राविधान किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 1064 नंबर एवं एप जारी किया है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत इस नंबर पर कर सकता है। इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजान दास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
  • देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
  • तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
  • मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की विस्तृत समीक्षा
  • देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • उत्तराखंड में 9-10 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • बालश्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन सक्रिय, पौड़ी बाजार में चला विशेष निरीक्षण अभियान
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, सीएम धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.