posted on : अप्रैल 12, 2022 3:17 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में वांछित /मफरूर/ईनामी/वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नोटियाल के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्रद्धानन्द सेमवाल मय पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी द्वारा जारी वाद संख्या 2/2022, धारा-376 (डी)/120 (बी) भा0द0वि0 एवं ¾,17/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त तस्लीम पुत्र युसूफ अली, निवासी-ग्राम-कुनाव, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर मुखबिरों को सक्रिय कर इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से सूचना संकलन के आधार पर द्वारा दिनांक 11.04.2022 को भीमगोड़ा बैराज निकट मंदिर चीला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
- तस्लीम पुत्र युसूफ अली, निवासी-ग्राम-कुनाव, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 02/2021, धारा 376 (डी)/120 (बी) व 3/4,17/8 पोक्सो अधिनियम।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक श्रद्धानन्द सेमवाल
- आरक्षी 194 ना0पु0 मेजर सिंह




