शनिवार, अप्रैल 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार से व्यासी जल विद्युत परियोजना से लोहारी गांव के प्रभावित परिवार के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2022 10:13 अपराह्न

देहरादून : व्यासी जल विद्युत परियोजना से लोहारी गांव के प्रभावित परिवार के लोगों ने आज जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार से विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव न्याय/विधि राजेन्द्र चौहान उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि विस्थापन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक निवास हेतु अस्थाई आवासीय सुविधा मुहैया कराई जाय। लोहारी गांव की अतिरिक्त भूमि पर ही विस्थापन करने का अनुरोध किया ताकि ग्रामीण स्थानीय लोक संस्कृति एवं रीति रिवाज से जुडे़ रहे।

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने उपजिलाधिकारी चकराता एवं यूजेवीएनएल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बुधवार को चिन्हित स्थल पर पहुंच कर संयुक्त निरीक्षण करे। कहा कि उक्त स्थल का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराते हुए क्षेत्र की सुरक्षा के मापदण्डों का भली भांति पालन करते हुए स्थान का चिन्हांकन किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो को मानवीय पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए एक सप्ताह के भीतर लोहारी गांव से हटाये गए परिवारों के लिए अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था की जाए तथा ग्रामीणों को अस्थायी निवास हेतु चिह्नित किए गए स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाय। उन्होंने उपजिलाधिकारी चकराता एवं यूजेवीएनएल के अधिकारियों को मौके पर जाकर लोहारी ग्राम वासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी शैलेन्द्र नेगी, उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, उप महाप्रबंधक यूजेवीएनएल जे.के उपाध्याय, जीएम सुनील कुमार जोशी, परियोजना निदेशक सुरेश चन्द्र बलुनी, राजीव कुमार अग्रवाल, सहित स्थानीय ग्रामीणों में नरेश चैहान, सुखपाल, कुलदीप चौहान उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.