posted on : अप्रैल 11, 2022 10:08 अपराह्न
कोटद्वार : कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के मानपुर में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत। महिला की पहचान उषा नेगी पत्नी सुल्तान सिंह उम्र 57 साल मानपुर निवासी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के मानपुर में एक अज्ञात बाइक सवार ने राह चलते महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौत हो गई। गनीमत रही कि महिला के साथ एक मासूम बच्चा भी था, जिसकी जान बाल-बाल बची। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और 108 की मदद से महिला को बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचा है लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अज्ञात बाइक सवार को की धरपकड़ में जुट गई।




