posted on : अप्रैल 11, 2022 5:19 अपराह्न
थलीसैण : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों,अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सतेंद्र भंडारी के नेतृत्व में थलीसैण पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त विनोद सिंह को 53 पव्वे अवैध शराब के साथ बैजरो पुल थलीसैण के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना थलीसैण पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 05/2022, धारा- 60(1)क आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- विनोद सिंह पुत्र स्व० राजे सिंह निवासी ग्राम स्युसी थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वालl
बरामद माल
- 53 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष सतेंद्र भंडारी
- आरक्षी 146 ना0पु0 संदीप सिंह
- आरक्षी 12 ना0पु0 निरंजन कुमार




