posted on : अप्रैल 10, 2022 4:39 अपराह्न
कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के निंबूचौड में रविवार को एक जमीनी विवाद का मामला प्रकाश में आया है । जिसमें एक पक्ष ने शिकायत दर्ज करवाई है कि भाजपा का एक नेता ने उनकी खेती में आने जाने का रास्ता रोक दिया है । जिसमें वर्तमान समय में गेहूं की फसल काट कर रखी हुई है । रास्ता ना मिल पाने के कारण फसल खराब होने के कगार पर है । किसान ने जब रास्ते की मांग की तो उक्त भाजपा नेता ने किसान को जान से मारने की धमकी तक दे डाली । पीड़ित हिमांशु रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार निंबूचौड निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर अपने को भाजपा का कार्यकर्ता बता रहा है ने तारवाड़ करके हमारे खेत में जाने का रास्ता रोक लिया है हमारे द्वारा रास्ता मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है । जिस पर हमने रविवार को कोतवाली में आकर अपनी तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ।




