posted on : अप्रैल 9, 2022 5:32 अपराह्न
कोटद्वार । कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत 9 दिन पूर्व फांसी लगाने से हुई विवाहिता की मौत पर पुलिस ने सास, ससुर, नन्द और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। मृतका के पिता ने पति को भी जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक अप्रैल को सिम्भलचौड में रहने वाली विवाहिता मीनाक्षी राजपूत पत्नी राजन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था । महिला के पिता गजरौला निवासी सुबोध कुमार ने इस मामले में कोटद्वार थाने में ससूर मूलचंद सहित घर में निवासरत सभी सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकता दर्ज करवाई है ।



