कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रामोला द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शम्भू प्रसाद द्विवेदी पुत्र स्व. देवीदत्त निवासी मवाकोट कोटद्वार, उम्र 64 वर्ष के द्वारा कल शुक्रवार को अज्ञात कारणों से कीटनाशक पदार्थ खा लिया था जिस कारण इनकी बेस हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई थी। आज पुलिस द्वारा पंचायत नामे की कार्यवाही की गई। शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग ने विषाक्त प्रदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार 64 वर्षीय शम्भु प्रसाद द्विवेदी पुत्र स्वo देवीदत्त निवासी मवाकोट ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे बेस हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।




