posted on : अप्रैल 8, 2022 7:11 अपराह्न
सतपुली । जीतने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा के भ्रमण में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का सतपुली निवासियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । महाराज ने अपनी धर्मशाला से हनुमान मंदिर तक जनसंपर्क रैली निकाल कर लोगों का आभार व्यक्त किया | इस दौरान सतपुली वासियों और व्यापारियों द्वारा स्वागत किया | वहीँ हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे सतपुली और क्षेत्र वासियों द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया | इस दौरान केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा लोगों द्वारा विभिन्न समस्यों को लेकर ज्ञापन दिए गए | वहीँ लोगों की समस्यों को सुना को देखते हुए उचित कार्यवाही किये जाने की बात कही |
इस समारोह में देवेंद्र रावत ग्राम प्रधान रेडा, होशियार सिंह पूर्व प्रधान खड़खोली कमला देवी अध्यक्ष महिला मंगल दल रेडा, रेखा देवी ग्राम प्रधान हंडूल, रमेश रसिंह , सतेंद्र सिंह , ज्ञान सिंह, बलवंत सिंह पूर्व प्रधान, हर्षपति पोखरियाल सरोजनी देवी ग्राम प्रधान थाल्दा,राहुल प्रधान बंदीला, महेंद्र सिंग पूर्व प्रधान, नरेंद्र सिंह प्रधान कुल्हाड़ सहित कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया l इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती अंजना वर्मा, बृजमोहन रावत मंडल अध्यक्ष,वेदप्रकाश वर्मा, उपेन्द्र सिंह नेगी, ममता ध्यानी, गंगा खंतवाल, अंकित सहित अनेक कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे |
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही उसके चलते कांग्रेस की हार हो रही है l सतपाल महाराज चौबट्टाखाल विधानसभा में भाजपा मे आस्था जताई और पार्टी ज्वाइन की यथा सतपाल महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया l इस अवसर पर कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की जिसमें होशियार सिंह पूर्व प्रधान खड़खोली, रमेश रावत, सतेंद्र रावत, ज्ञान सिंह, बलवंत सिंह पूर्व प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया lदेवेंद्र रावत के नेतृत्व में कई दर्जन ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की l इस अवसर पर देवेंद्र रावत ने मोदी जी तथा धामी जी का आभार जताया और कहा मिशन 24 में फिर से मोदी जी की सरकार बनेगी l




