शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने फायर सीज़न के चलते क्रू स्टेशन डाइजर नई टिहरी का किया निरीक्षण, स्टेशन में रखे अग्निशमन उपकरणों के संबंध में ली जानकारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2022 6:44 अपराह्न
टिहरी :  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत क्रू स्टेशन डाइजर नई टिहरी, उच्च तकनीक पौधशाला टिहरी डेम वन प्रभाग भगीरथपुरम, वानस्पतिक उद्यान कोटी तथा नमामि गंगे योजना, कैम्पा योजना एवं आरक्षित वनों की अग्नि से सुरक्षा योजना के अंतर्गत लोहिताल में वर्षा जल संग्रहण, वृक्षारोपण कार्य एवं जल स्रोतों का पुनर्जीवन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने फायर सीज़न के चलते क्रू स्टेशन डाइजर नई टिहरी का निरीक्षण कर स्टेशन में रखे अग्निशमन उपकरणों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर फायर वाचर द्वारा आग बुझाने वाले यंत्र का परीक्षण कर भी दिखाया गया।
इस दौरान डीएफओ टिहरी डिवीज़न वी के सिंह ने बताया कि क्रू स्टेशन डाइजर में आग बुझाने के यथा ब्लोअर कटर, टॉर्च, फायर बीटर, फायर वाचर के लिए शूज, जैकेट, कैप आदि सभी उपकरण रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वनाग्नि की दृष्टि से भिलंगना क्षेत्र संवदेनशील है। जिलाधिकारी ने उच्च तकनीक पौधशाला टिहरी डेम वन प्रभाग भगीरथपुरम टिहरी में तैयार किये जा रहे पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने पॉली हॉउस, ग्रीन हॉउस का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को वृक्षारोपण हेतु जगह चिन्हित कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के निर्देश दिये। डीएफओ ने बताया कि 0.80 हेक्टयर भूमि में इस पौधशाला में तेजपत्ता, कचनार, मोरपंखी, आवंला, शीशम, रीठा, अमरूद आदि अनेक प्रकार के लगभग 95 हजार पौधे तैयार किये जा रहे।
जिलाधिकारी ने वानस्पतिक उद्यान कोटी का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इंटर प्रटेशन् सेंटर में टेहरी डेम कैचमेंट एरिया और वृक्ष नक्षत्र का अवलोकन कर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ट्रैक रुट को पब्लिक की सुविधानुसार बनाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वानस्पतिक उद्यान में ईको पार्क सेंचुरी बनाने और उद्यान को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए टीएचडीसी से एनओसी लेकर नमामि गंगे में प्रस्ताव बनायें।
डीएफओ ने बताया कि यह वानस्पतिक उद्यान 14.28 हेक्टियर पर स्थापित है औऱ हर 2 साल के लिए टीएचडीसी से एग्रीमेंट होता है। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने लोहिताल के कक्ष संख्या 7,8,9,11 एवं 13 में नमामि गंगे योजना, कैम्पा योजना एवं आरक्षित वनों की अग्नि से सुरक्षा योजना के अंतर्गत वर्षा जल संग्रहण, वृक्षारोपण कार्य एवं जल स्रोतों का पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रान्जिश, चेक डेम, पौधरोपण प्लांटेशन, पोंड्स आदि की जानकारी लेते हुए वर्षा जल संग्रहण का जलस्तर चेक करने को कहा। डीएफओ ने बताया कि लोहिताल के इलाके में पूरे वर्षा जल संग्रहण हेतु ट्रान्जिश बनाये गए हैं। बताया कि एक ट्रान्जिश 300 लीटर वर्ष जल को रोकता है और इनसे आग भी कम लगती है। इस मौके पर रेंजर ऑफिसर आशीष डिमरी, हर्ष राम उनियाल, डिप्टी रेंजर शशि भूषण उनियाल, वन दरोगा रमेश चंद्र कठैत, ओ पी कुकरेती, वन आरक्षी उत्तम सिंह रावत, फारेस्ट गार्ड नीलम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी टिहरी गढ़वाल।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
  • उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी : पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद, भूस्खलन से मार्ग प्रभावित
  • मौसम अलर्ट : चमोली के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी 10 जुलाई को बंद
  • निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी
  • कोटद्वार : लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • अलर्ट : नेटवाड़-मोरी हाइड्रो पावर स्टेशन से आज छोड़ा जाएगा पानी, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी
  • बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
  • देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
  • तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.