कोटद्वार । जनपद पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन विधानसभा के नैनीडांडा और रिखणीखाल विकासखंड के लोगों को जल्द ही 12 वर्षों से बंद पड़े मैदावन-रामनगर-कांडा-ढिकाला वन मोटर मार्ग को खोले जाने की मांग पूरी होने जा रही है. 25 दिसंबर को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और लैंसडौन विधायक दलीप रावत इस मार्ग का उद्घाटन करेंगे, वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि साल 2008 में लैंडस्लाइड के कारण यह मार्ग बंद हो गया था. तब से क्षेत्र की जनता लगातार इस मार्ग को खोलने की मांग कर रही थी, 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह मार्ग खुलने जा रहा है। इस मार्ग खुलने से ढिकाला की दूरी 60 किलोमीटर कम हो जायेगी. जिसका सबसे ज्यादा फायदा कोटद्वार व लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा. इस मार्ग को खोले जाने को लेकर जनता में भी खुशी की लहर देखी जा रही है।





Discussion about this post