कोटद्वार । भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर एक ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय हिन्दू हितार्थ गुरु तेगबहादुर बलिदान गाथा पर आधारित था । ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में बाल भारती सीनियर सैकेन्ड्री की कक्षा बारहवीं छात्रा कुमारी नेहा नेगी ने प्रथम स्थान, महर्षि कण्व विद्या मंदिर की कक्षा नवीं की छात्रा कुमारी प्रिया भारद्वाज ने द्वितीय तथा सिद्धबलि पब्लिक स्कूल की कुमारी अम्बिका क्षेत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ज्ञान भारती की कक्षा बारह की प्रिया टम्टा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
परिषद के अध्यक्ष गोपाल बंसल ने बताया कि उपरोक्त भाषण प्रतियोगिता मे कुल 11 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया । विजयी प्रतिभागियो को बधाई देते हुए परिषद् के अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चे अधिक से अधिक महापुरुषो के बारे मे जानकारी प्राप्त करते है। प्रतियोगिता के निर्णायक रामभरोसे कण्डवाल व जनार्दन बुड़ाकोटी थे। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने मे सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल का सहयोग रहा।





Discussion about this post