कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोटद्वार थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला बदर कर दिया है।गौरतलब है कि जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की निगरानी करने, भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने बालासौड़, कोडिया तिराहा निवासी शिशुपाल नेगी पुत्र कृपाल सिंह एवं कौडिया निवासी वसीम पुत्र मुख्तार के विरूद्ध धारा 03/4 गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। जनपद में ऐसे अपराधी जो कई अपराधों में संलिप्त हैं उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही लगातार जारी है। जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकें। अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद में विभिन्न धाराओं में 05 से 06 अभियोग पंजीकृत है।





Discussion about this post