posted on : मार्च 8, 2022 5:33 अपराह्न
कोटद्वार / लैंसडाउन : महिला दिवस के दिन अनुकृति गुसाईं रावत पहुंची अपने गाँव। अनुकृति ने गाँव पहुचते ही मधुगंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के उपरांत नन्दी देव के कान में अपनी प्रार्थना बोली। महिला दिवस के मौके पर गाँव की महिलाओं ने अनुकृति का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुवात करते हुये अनुकृति ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा मजबूती की जरूरत महिलाओं को हैं। कार्यक्रम में अनुकृति ने अपनी बात को रखते हुवे गढ़वाली गाना ( घुघुती मेरी मातकी ) गाते हुवे सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अनुकृति ने मंदिर परिसर के लिए बीस स्ट्रीट लाइटें देने का भी वादा करते हुवे विपिन गेहलोत को को कहा कि जल्द से जल्द मंदिर परिसर में लाईट की व्यवस्था करें। ताकि मंदिर में रात को होने वाले कार्यक्रमों में भी कोई दिक्कत न आये। कार्यक्रम में तुषित रावत, विपिन गेहलोत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, शांति देवी, सरोजनी देवी, नेहा, पुष्पा, नीलम, रेखा, नीलिमा, सरोज आदि उपस्थित रहे।




