शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दस साल से अधूरा कैंपस कॉलेज का सपना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2026 8:25 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। श्रीदेव सुमन गढ़वाल विश्व विद्यालय का गोपेश्वर कैंपस कालेज में पदो के सृजन की मंजूरी न मिलने के कारण खटाई में पड़ता जा रहा है। इसके चलते कैंपस कालेज के पेरोकारों को झटका लग रहा है।

दरअसल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर को 2016 में कैंपस कालेज के रूप में संचालित करने को शासन से हरी झंडी मिल गई थी। इसके चलते पीजी कालेज गोपेश्वर की भूमि समेत तमाम परिसंपत्तियों को श्रीदेव सुमन गढ़वाल विश्व विद्यालय को ट्रांसफर कर दी गई थी। अब भूमि तथा भवनों के ट्रांसफर होने से गोपेश्वर कैंपस कालेज का मार्ग प्रशस्त हो गया था। इसके चलते गोपेश्वर में ही विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग भी कर लिया था। बकायदा महाविद्यालय गेट पर कैंपस कालेज का बोर्ड भी लगा दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक पदों के सृजन को हरी झंडी नहीं मिल पाई है। करीब दस वर्ष के अंतराल में न तो प्राचार्य और न तो प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सृजन नहीं हो पाया है। इसके चलते कैंपस कालेज की उम्मीदों को बढ़ा झटका लगा है।

वैसे विश्वविद्यालय के अधीन ऋषिकेश तथा चंद्रबदनी में भी कैंपस कालेजों के संचालन का निर्णय लिया गया था। ऋषिकेश में तो कैंपस कालेज स्थापित हो गया है किंतु गोपेश्वर तथा चंद्रबदनी में अभी तक भी कैंपस कालेज पदों के सृजन के अभाव में संचालित नहीं हो पाए हैं। हालांकि स्थानीय अभिभावक व छात्र लगातार कैंपस कालेज सृजन की मांग के लिए आंदोलन भी खड़ा कर चुके हैं। हर बार लोगों को आश्वासन ही मिले हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डा. यूएस रावत ने बड़ी पहल की थी।

वर्ष 2020 में अल्मोडा में सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के तहत अल्मोडा, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा चंपावत में कैंपस कालेज बनाने की घोषणा की गई थी। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन सभी कैंपस कालेजों में पदों का सृजन कर कैंपस कालेज संचालित होने लगे हैं। इसके इतर गोपेश्वर के कैंपस कालेज को पदों की स्वीकृति न मिलने के कारण भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। इसके चलते स्थानीय छात्र-छात्राओं को कैंपस कालेज के तहत अध्ययन की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। छात्रों ने कैंपस कालेज को लेकर बड़े सपने संजोए थे किंतु पदों का सृजन न होने से उनको मायूसी झेलनी पड़ रही है।

भाकपा माले के प्रदेश सचिव इंदे्रश मैखुरी, कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट तथा यूकेडी के केंद्रीय महासचिव वृजमोहन सजवाण ने कहा कि कैंपस कालेज को लेकर गोपेश्वर के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया जा रहा है। अब इस मसले को लेकर अभिभावकों को साथ लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन की मुहिम शुरू की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीमद्भागवत कथा में दक्ष यज्ञ और सती चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन
  • धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव – आचार्य अरुण सती
  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 सितम्बर 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.