शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यातायात सुधार को डीएम सख्त, देहरादून में बनेगा माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2026 8:12 अपराह्न

-इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

-1050 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग में तेजी के निर्देश

देहरादून। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मोबिलिटी प्लान के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए सड़कों, चौराहों और जंक्शनों का आवश्यकतानुसार सुधार किया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्यों को धरातल पर उतारें।

बैठक में आढ़त बाजार क्षेत्र में यातायात सुधार, जंक्शन इम्प्रूवमेंट, पार्किंग स्थलों के उपयोग, इंदिरा मार्केट पुनर्विकास, मंडी शिफ्टिंग, परेड ग्राउंड पार्किंग और रामराय पार्किंग सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

इंदिरा मार्केट पार्किंग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

इंदिरा मार्केट में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने एमडीडीए अधिकारियों को संबंधित कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस पार्किंग में करीब 1050 वाहनों की क्षमता विकसित की जा रही है। डीएम ने कहा कि पार्किंग स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि शहर में जाम की समस्या को कम किया जा सके।

क्लीन एयर प्रोग्राम में यातायात सुधार पर जोर

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत डीएम ने यातायात प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आढ़त बाजार सड़क सुधार, मंडी शिफ्टिंग, परेड ग्राउंड और रामराय पार्किंग समेत सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने को कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एमडीडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न; उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
  • धामी कैबिनेट के अहम फैसले : रिवर राफ्टिंग की नई नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड का बजट होगा समाप्त
  • चढ़ावे पर सवाल, प्राधिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
  • दस साल से अधूरा कैंपस कॉलेज का सपना
  • देहरादून में ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू बरकरार, स्टार कास्ट ने दर्शकों का जताया आभार
  • सीएसआर से बदलेगा उत्तराखंड के अंतिम छोर तक विकास का स्वरूप – मुख्यमंत्री धामी
  • AI शिक्षक प्रशिक्षण में उत्तराखण्ड ने रचा इतिहास
  • उत्तराखंड : एसआईआर के दूसरे चरण में सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प
  • यातायात सुधार को डीएम सख्त, देहरादून में बनेगा माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.