बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हाथी के हमले में मंदिर के पुजारी की मौत, क्षेत्र में भय का माहौल 

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2022 6:12 अपराह्न
 
कालागढ़ । गुरुवार शाम को बाजार से घर वापस लौट रहे नूनगढ़ मंदिर के पुजारी सुरेश सिंह पर घर के समीप ही हाथी ने हमला बोल दिया जिसके बाद बुरी तरह घायल पुजारी की कुछ घंटे पश्चात मृत्यु हो गयी । जिससे परिवार में हड़कम्प मच गया । कालागढ़ की नई कालोनी आवास संख्या डी 130 निवासी सुरेश (45) पुत्र हरवंश सिंह नूनगढ़ मंदिर पर पुजारी थे जो गुरुवार शाम को बाजार से जरूरी सामान लेकर घर लौट रहे थे । घर आते समय कालोनी गुरद्वारे से आगे गौरी शंकर मंदिर के समीप पास की झाड़ियों से निकलकर उनपर एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया । चीख पुकार सुनकर लोगो ने शोर शराबा कर हाथी को भगाकर पुजारी को छुड़ाया लेकिन हमला इतना जबरदस्त था की सुरेश को काफी गम्भीर चोटे आयी जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया परन्तु उसके कुछ देर बाद ही पुजारी सुरेश ने घर पर ही दम तोड़ दिया । जिसके बाद घर वालो में हड़कम्प मच गया । सूचना पाकर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का मुआयना कर परिवार को सांत्वना दी । मृतक के भाई कल्लू सिंह व भतीजे विजेन्द्र ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की जिस पर वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मुआवजे का आश्वासन दिया । तत्पश्चात पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

“वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल , राजनीतिक दल एक साथ”

आबादी क्षेत्र में हुई इस घटना पर सभी राजनीतिक दल एक साथ आ गये है जिससे मृतक के परिजनों को मुआवजे की उम्मीद है ।  सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता ने वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया है । प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लगभग एक माह से यह हाथी आबादी में आ रहा है और हाइडिल चौराहे से होकर भिक्कावाला गांव में खेतो में गन्ना खाने जा रहा है आबादी में आने पर भी वन विभाग कोई ठोस कदम नही उठा रहा है और सिर्फ हवाई फायरिंग करके खानापूर्ति कर देता है।  इस घटना की सारी जिम्मेदारी वन विभाग की है । वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि वन विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है शव के अंतिम संस्कार के लिए अभी वन विभाग आर्थिक सहायता करेगा व हमारा पूरा प्रयास है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिले साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को वन विभाग नौकरी दे जिससे परिवार का भरण पोषण हो सके । कांग्रेस नगरध्यक्ष आकाश शर्मा व आम आदमी पार्टी मण्डल अध्यक्ष परशुराम ने मुआवजे के लिये हर सम्भव प्रयास करने को कहा वही वन विभाग से आबादी के आसपास की सभी झाड़ियों को काटकर उन्हें जलाने का निवेदन किया ताकि वन्यजीवों को आबादी से दूर रखा जा सके ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट, अलर्ट मोड में प्रशासन
  • भूमि विवाद सुलझाकर जल्द शुरू हों हाईवे कार्य – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी ने उठाई महिला अधिकारों की आवाज, नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक
  • खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, जांच को भेजे फलों-सब्जियों के 33 नमूने, आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा – चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.