मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा में गिरी कार, 02 लापता, 01 की मौत, 01 गंभीर घायल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2020 7:56 अपराह्न

जोशीमठ / चमोली । बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ मारवाडी से आगे बलदौड़ा में शनिवार की शाम एक तीर्थयात्रियों की कार दुर्घटना ग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी जिससे कार में चार लोगों में से दो अभी लापता बताये जा रहे जबकि एक की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप् से घायल हो गया है।  गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर गुजरात से आये तीर्थयात्री बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। इस दौरान यहां हाईवे पर बलदौड़ा पुल के समीप अचानक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के पहाड़ी से गिरने पर कार में सवार गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी मुर्गेश राठौर और लिमडी निवासी कृपाल सिंह जाला अलकनंदा नदी में जा गिरे। जिससे वे अभी तक लापता चल रहे हैं। जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जबकि गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी हितेंद्र चैहान (38) पुत्र पर्वत सिंह चैहान गंभीर रुप से घायल हो गया।

उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना जोशीमठ पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल को रेस्क्यू कर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में जान खोने वाले चालक का अभी तक नाम पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस की ओर से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.