कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक शनिवार को अपर कालावड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई,सभी पूर्व सैनिकों ने परिषद के सचिव सुभाष कुकरेती द्वारा केंद्र विद्यालय की स्वीकृति एवं लालढांग सरकार मोटर मार्ग निर्माण पर जो कदम उठाया है उसका पूरी तरह से समर्थन किया है। इसे लंबे समय से कोटद्वार की उपेक्षा का परिणाम भी माना है । सुभाष चन्द्र कुकरेती एक स्वाभिमानी व्यक्ति हैं सभी पूर्व सैनिक उनके साथ एकजुट है। उनके समर्थन में तहसील परिसर में 10 नवम्बर को 10:00 बजे एक बैठक बुलाई गई है। कोरोना माहमारी के चलते सिर्फ संगठनों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया जा रहा है ताकि ज्ञापन देकर सरकार पर दबाव बनाया जा सके । बैठक में कैप्टन सी पी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत , उमेश चौधरी, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, गोपाल सिंह नेगी, सत्येंद्र सिंह रावत,कै० सी पी धूलिया और संस्था के अध्यक्ष गोपाल गोपाल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।





Discussion about this post