मंगलौर । मंगलौर के मुख्य बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान में सिलेंडर फट गया. जिसमे करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गये हैं. हरिद्वार जनपद के मंगलौर कस्बे में बालाजी स्वीट्स की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें देहरादून रैफर किया गया है। वहीं कुछ को सिविल तो कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही धमाके के बाद आसपास के भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड बचाव कार्य में जुटी है। हादसे के वक्त त्यौहारों का सीजन होने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी। सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद सामान बाजार में राह चलते लोगों पर गिरा, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी लगी हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं घटनास्थल पर तमाम आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
दीपावली से ठीक पहले मंगलौर के भीड़भाड़ वाले इलाके में मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से पूरी दुकान धराशाई हो गई जिसकी चपेट में दुकान के अंदर बैठे लोगों के साथ आसपास से गुज़र रहे दर्जनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मंगलौर के जैन स्तम्भ के निकट बालाजी स्वीट के भीतर रखे गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ जिसके बाद भीड़ भरे बाजार में अफरातफरी मच गई। हर तरफ चीख पुकार और भगदड़ से माहौल दहशतनुमा हो गया जिसके बाद घायलों को मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और गंभीर घायलो को रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमे अधिकतर घायल मंगलौर और आसपास के गाँव के रहने वाले है। इस भयानक हादसे से मंगलौर घटना स्थल से लेकर रूड़की सिविल अस्पताल तक लोगों का हाहाकार मचा हुआ है।





Discussion about this post