मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2020 7:44 अपराह्न

पौड़ी : जनपद में 21 वां राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सफल आयोजन हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। जबकि अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल को आयोजित कार्यक्रम के मिनट टू मिनट बनाने के निर्देश दिये। प्रदेश के काबीना मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में 09 नवम्बर, 2020 को राज्य स्थापना दिवस मनाया जायेगा। प्रभारी जिलाधिकारी ने समुचित कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का अनुपालन करने, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग कराने हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। साथ ही उपस्थित जन-मानस को मास्क वितरण करने तथा सेनिटाईज की व्यवस्था बनाये रखने को कहा।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर एवं रामलीला मैदान पौड़ी में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजन को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जन-जागरूकता होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स आदि लगाने के निर्देश दिये, जो कोविड-19 जन-जागरूकता एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित होंगे। शासनादेशानुसार 07 नवम्बर, से 11 नवम्बर, 2020 तक सभी राजकीय भवनों, पर्यटक आवास गृह, जी.एम.वी.एन को प्रकाशमान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पूर्ति विभाग द्वारा पी.वी.सी. कार्ड का शुभारम्भ कर वितरण किया जायेगा। वहीं सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड एवं जिला सूचना कार्यालय पौड़ी द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी कोविड-19 के संबंध में एवं सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। जनपद के अन्तर्गत समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। वहीं समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, सीओ वन्दना वर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, पुरात्व अधिकारी पे्रम चन्द्र ध्यानी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.