शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रेल लाइन प्रोजेक्ट के क्षतिपूर्ति संवितरण कार्य को शीघ्र कर लिया जाए पूर्ण – मुख्य सचिव ओमप्रकाश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2020 9:35 अपराह्न

देहरादून : मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना के सम्बन्ध में रेल विकास निगम लिमिटेड और शासन के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि रेल लाइन प्रोजेक्ट के क्षतिपूर्ति संवितरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने प्रोजेक्ट एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने हेतु सम्बन्धित जिलाधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पिटकुल को ऋषिकेश, रानीहाट (श्रीनगर) एवं सिवाई (कर्णप्रयाग) में 132 केवी की नई डेडीकेटेड विद्युत लाइन शीघ्र स्थापित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने यूपीसीएल को भी हाई टेंशन और लो टेंशन लाइन को भी शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही, ऋषिकेश एवं गौचर के मध्य विभिन्न स्थानों पर 33 केवी नये विद्युत कनेक्शन दिए जाने के कार्य को शीघ्र पूर्ण किए जाने की बात कही। उन्होंने जलसंस्थान एवं लघु सिंचाई विभाग को पानी की पाइप लाइन एवं वाटर लिफ्ट पम्प को भी शीघ्र स्थानांतरित किए जाने हेतु निर्देश दिए।

इससे पूर्व मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने चारधाम यात्रा मार्ग से सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्ग प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग की सभी स्टेजेस का कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता को विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, आयुक्त कुमाऊँ अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव सुशील कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक रेल विकास निगम लिमिटेड हिमांशु बडोनी सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों से उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.