डाकपत्थर : जनपद देहरादून की विकासनगर कोतवाली के डाकपत्थर चौकी क्षेत्रान्तर्गत कटा पत्थर में एक युवक नहाते समय डूब गया था जिसके बाद SDRF के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 नवंबर 2020 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को अवगत कराया गया था कि कट्टा पत्थर के पास नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया है, उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के हमराह घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की जा रही थी। आज 04 दिवस सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा कटा पत्थर डाकपत्थर में आनंद वेद उम्र 20 वर्ष पुत्र विपिन वेद निवासी भाऊवाला देहरादून का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किआ गया।





Discussion about this post