सोमवार, अप्रैल 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य स्थापना दिवस : विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण करें – आशीष भटगांई

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 3, 2020 6:00 अपराह्न

पौड़ी : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में शासनादेशानुसार निर्णय लिया गया कि 07 नवम्बर, 11 नवम्बर, 2020 तक सभी राजकीय भवनों, पर्यटक आवास गृह, जी.एम.वी.एन को प्रकाशमान किया जायेगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे शहीद स्मारकों में शहीदों को माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के अन्तर्गत समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। वहीं समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर उनके विभाग द्वारा पी.वी.सी. कार्ड का शुभारम्भ कर वितरण किया जाना अपेक्षित है। इसी प्रकार सूचना विभाग द्वारा भी अवगत कराया गया कि इस अवसर जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2019-20 का विमोचन किया जाना अपेक्षित है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग जिनके द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जो भी कार्यक्रम आयोजित किये जाने हों, उसकी सूची पूर्व में ही उपलब्ध करा दें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कोविड-19 के दृष्टिगत सभी विभागों को आईसीई एक्टीविटी के तहत अधिक से अधिक लोगों को जन-जागरूक करने के निर्देश दिये। कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों में थर्मल स्केनिंग करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभाग को निर्देशित किया कि कोविड-19 के तहत पोस्टर, बैनर, स्टीकर, होर्डिंग्स, शुभकामना संदेश आदि के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाते रहें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, सीओ वन्दना वर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, प्रबन्धक स्वजल दीपक रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन रावत, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
  • स्लाइडिंग जोनों पर सख्ती, 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेगा ट्रैफिक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.