रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने ली “जल जीवन मिशन” की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 28, 2020 10:42 अपराह्न

पौड़ी : प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने आज विकास भवन, पौड़ी में संबंधित अधिकारियों के साथ ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन‘ के तहत किये जा रहे कार्य प्रगति की संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कार्य प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुये कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यो में तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समस्त राजस्वों ग्रामों की ग्राम कार्य योजना एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों का गठन इसी माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वास्तविक परिवारों की स्थिति एवं जनसंख्या के आधार पर ही आगणन गठित किये जायंे। साथ ही आगणन प्रत्येक राजस्व ग्राम के अलग-अलग गठित किये जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्यो का शत प्रतिशत डीपीआर 30 अक्टूबर, 2020 तक पूर्ण कर इन्हें टीएसी के सम्मुख प्रस्तुत कर लें तथा टीएसी से स्वीकृत कराने के बाद जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से स्वीकृति के लिये प्रस्तुत किया जायें। कहा कि आगणन बनाते वक्त वास्तविक स्थिति का पूर्ण आंकलन के आधार पर ही आगणनों को गठित किया जाए। इस कार्य को प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए। साथ ही युद्ध स्तर पर कार्य को पूर्ण किया जाए।

क्रियाशील व्यक्तिगत संयोजन(एफएचटीसी) के तहत लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 4.18 प्रतिशत उपलब्धि हांसिल की गई। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्यों को प्रतिदिन निर्धारित करें और इसकी प्रतिदिन कनिष्ठ अभियंता वार समीक्षा करें तथा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन कार्याें की डीपीआर को डीडब्लूएसएम से स्वीकृत किया गया है उनकी निविदायें तत्काल जारी कर कार्य प्रारम्भ करें, ताकि क्रियाशील संयोजन में अपेक्षित प्रगति लाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि अन्य विभागों जैसे मनरेगा, लघु सिंचाई, आरडब्लूडी, सिचांई विभाग के जिन कनिष्ठ अभियंताओं को कार्य आंवटित किये गये हैं उनकी दो दिन के अंदर बैठक कर उनसे युद्व स्तर पर कार्य लेना सुनिश्चित करें। कहा कि कनिष्ठ अभियन्ता कार्य में रूचि लेेते हुए कार्य करें। एक सप्ताह में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर इसको गंभीरता से लेते हुये विभागीय कार्यवाही की जा सकती है।

बैठक में जल निगम श्रीनगर के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि कुछ राजस्व ग्रामों में जनसंख्या काफी कम होने के कारण वहां समितियों के गठन में कठिनाई हो रही है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे गांवों में यूजर्स कमेठी का गठन कर कार्य करें। इस अवसर पर बैठक में स्वजल प्रबंधक दीपक रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी सतेंद्र गुप्ता, जल निगम पौड़ी गौतम कुमार, जल निगम श्रीनगर आरसी मिश्रा, विजय गैरोला आदि उपस्थितथे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.