कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 के पार्षद कमल सिंह ने नगर आयुक्त को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने नगर निगम द्वारा खाली प्लॉटों एवं कृषि भूमियों व भवनों पर अतिरिक्त टैक्स आरोपित करवाने का विरोध किया गया ।
बुधवार को पार्षद कमल नेगी नगर निगम कार्यालय में पहुंचे जहां पर उन्होंने नगर आयुक्त पीएल शाह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने नगर निगम कोटद्वार द्वारा खाली प्लॉटों, कृषि भूमियों एवं भवनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का विरोध किया उन्होंने बताया कि नगर निगम बनाए जाने से पूर्व भी उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम में शामिल क्षेत्रों को 10 साल तक कोई भी टैक्स न लगाए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया था । इस प्रकार से नगर निगम द्वारा प्रस्तावित टैक्स जनविरोधी है व वर्तमान काल में नगर निगम द्वारा नागरिकों पर टैक्सों की छड़ी लगाकर जन विरोधी कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक सिद्धांतों के खिलाफ है ।




Discussion about this post