कोटद्वार । शहर में यातायात और परिवहन नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया ।इस दौरान बगैर हेलमेट दुपहिया चलाने वाले चालकों के चालान काटे गए । संयुक्त चेकिंग टीम के द्वारा वाहन चालकों से कोरोना काल मे अपने अपने वाहनों से यात्रा करने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने ओर ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन न चलाने ओर यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की ।

यातायात नियमों को पटरी में लाने के लिए परिवहन विभाग एवं पुलिस महकमा सक्रिय है। जगह-जगह अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। शहर में परिवहन विभाग और पुलिस टीम की ओर से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। लालबत्ती चौक में परिवहन विभाग के कर अधिकारी प्रथम अभिलास गैरोला व वरिष्ठ उपनिरिक्षक प्रदीप नेगी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने दोपहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान दस्तावेज पूरे नहीं होने, मोबाइल का इस्तेमाल करने, हेलमेट पहनना आदि नियमों को ताक में रख वाहन चलाने वाले चालकों से अर्थदंड वसूला गया।
उक्त अभियान के सम्बंध में टीटीओ अभिलास गैरोला द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त अभियान में परिवहन विभाग के साथ पुलिस ने भी कार्यवाही की ।




Discussion about this post