कोटद्वार । पांच माह के वेतन समेत कई लंबित मांगों के पूरा न होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। बस अड्डा परिसर में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर धरना दिया। जल्द मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने को चेताया।
शुक्रवार को उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर स्थित यूनियन कार्यालय के बाहर धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि परिवहन निगम (रोडवेज) कर्मचारियों को पांच माह (बीते जून माह) से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। बच्चों की स्कूल की फीस देने में भी परेशानी हो रही है। अभी राशन का पहला ही भुगतान नहीं हो पा रहा है तो आगामी महीने का राशन कैसे खरीदें। इन सब चीजों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जून से लेकर अक्तूबर तक का वेतन भुगतान जल्द किया जाए। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लंबित भुगतान जल्द किया जाए ।कार्यशाला का भी जीर्णोद्धार भी कराया जाए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ परिसंपत्तियों का बंटवारा जल्द किया जाए, ताकि उत्तराखंड परिवहन निगम की आर्थिकी में सुधार हो सके।




Discussion about this post