गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम को एक आध्यात्मिक टाउन के रूप में किया जाएगा विकसित – पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2020 4:40 अपराह्न

पर्यटन सचिव ने विभिन्न विभागों से बदरीनाथ धाम में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्याे पर की चर्चा

गोपेश्वर (चमोली)। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव दिलीप जावलकर ने बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श एवं चर्चा की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में रह रहे लोगों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए बदरीनाथ धाम को एक आध्यात्मिक टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। बदरीनाथ मास्टर प्लान की विस्तार से जानकारी देते हुए पर्यटन सचिव ने विभिन्न विभागों से बदरीनाथ में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्याे पर भी चर्चा की। कहा कि मास्टर प्लान को ध्यान में रखते हुए ही बदरीनाथ में आगे के निर्माण कार्य किए जाए।

पर्यटन सचिव ने कहा कि मास्टर प्लान को कार्यन्वयन करने में जिला प्रशासन की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर बदरीनाथ में डिटेल सर्वे करने, सर्वे के आधार पर भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव तैयार करने तथा प्रभावित लोगों के पुर्नवास के लिए लैंडबैंक तैयार करने को कहा। पर्यटन सचिव ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर पहले की तरह देवदर्शनी एवं पूरे बद्रीनाथ टाउन में हर छोर से दिखाई दे इस पर विशेष फोकस रखा जाए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में तालाबों के सौन्दर्यीकरण, स्ट्रीट स्कैपिंग, क्यू मैनेजमैंट, मंदिर एवं घाट का सौन्दर्यीकरण, बद्रीश वन, पार्किंग फेसलिटी, सड़क एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि निर्माण कार्य मास्टर प्लान के तहत चरणबद्व ढंग से प्रस्तावित किए गए है। यात्री सुविधाओं के लिए पहले चरण में शेष नेत्र, बदरीश झील एवं मंदिर के आसपास के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में मुख्य मंदिर, नदी तटों, घाटों एवं आसपास के स्थलों को सुसज्जित व विस्तारीकरण किया जाएगा। तत्पश्चात अंतिम चरण में शेष नेत्र से बदरीनाथ मंदिर तक आस्थापथ निर्माण का कार्य होगा। अगले वर्ष मार्च से विकास के निर्माण कार्य शुरू होगें।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, नगर नियोजन विभाग ने पहले ही बदरीनाथ धाम के विकास के लिए मास्टर प्लान 2025 तैयार किया है। इस प्लान के कम्पोनेंट और धाम में वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लगभग 85 हैक्टियर क्षेत्रफल में सुविधाओं को विकसित करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिससे इस पूरे हिल टाउन में सुव्यवस्थित ढंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट हो सके और तीर्थ यात्रियों को यहां पर धार्मिक और आध्यात्म की अनुभूति मिल सके। उन्होंने कहा कि यहां के हक हकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों के हितों, उनके रोजगार एवं आजीविका को ध्यान में रखते हुए यहां पर मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जाएगें। पर्यटन सचिव ने कहा कि हर साल लगभग 12 लाख श्रद्वालु बद्रीनाथ पहुंच रहे है। वर्तमान में रेलवे और आॅलवेदर सड़क का कार्य पूरा होने पर यहां हर वर्ष 30 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचेंगे। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बदरीनाथ टाउन में ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं यात्री सुविधाओं को जुटाना आवश्यक है।

बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आध्यात्मिक क्षेत्र बदरीनाथ धाम के विकास के लिए बदरीनाथ मास्टर प्लान को महत्त्वपूर्ण महायोजना बताया। कहा कि हर साल बद्रीनाथ में श्रद्वालुओं की संख्या बढ रही है उसके लिए यहां यात्री सुविधाएं विकसित करना बेहद जरूरी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, जिला पर्यटन अधिकारी वृजेन्द्र पांडे आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : एक ऐसी सडक जिसके बनते ही लोग कर रहे है ईई सत्यवीर त्यागी की जमकर तारीफ

बता दें कि पर्यटन सचिव दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को बदरीनाथ पहुंचे थे। उन्होंने बदरीनाथ, माणा एवं नीति घाटी में विभिन्न पर्यटन एवं तीर्थस्थलों का निरीक्षण किया। बदरीनाथ में पर्यटन सचिव ने यहां के हक हकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल एवं स्थानीय निवासियों से मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की। उन्होंने सभी को आश्वास्त किया कि यहां रहने वाले हर एक व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखकर ही विकास कार्य किए जाएगे। सचिव ने बदरीनाथ में पहाडी शैली में निर्मित पुराने भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू रूके थे। पर्यटन सचिव ने नीती क्षेत्र का भ्रमण कर नीती, बाम्पा, गमशाली, मलारी, तपोवन आदि गांवों में होम स्टे तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से किए गए कार्याे का निरीक्षण किया गया और लोगों को होमस्टे संचालन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने टिम्बरसैंण महादेव मंदिर यात्री सुविधाओं के विकास को लेकर भी स्थानीय लोगों के सुझाव लिए।

सबसे पहले खबर अपडेट के लिए लाइक करें यह पेज : https://www.facebook.com/liveskgnews

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.