चमोली : विधायक बद्रीनाथ महेन्द्र भट्ट ने लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आड़े हाथों लेते हुए जोशीमठ की द्विग तपोंण सड़क पर कटिंग कार्य न होने पर अपनी नाराजगी ब्यक्त की. निगरानी समिति की बैठक में बुधवार को गोपेश्वर में विधायक बद्रीनाथ महेन्द्र भट्ट ने लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आड़े हाथों लेते हुए जोशीमठ की द्विग तपोंण सड़क पर कटिंग कार्य न होने पर अपनी नाराजगी ब्यक्त की।

विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि सड़क के लिए पैसे स्वीकृत के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य रोककर रखना उचित नही है। उन्होंने कहा कि पुल की डीपीआर शासन को चली गयी है जब तक पुल के लिये धनराशि स्वीकृत होती है, तब तक सड़क की कटिंग की जाय. विधायक भट्ट ने जिलाधिकारी से कहा कि मशीनों को कटिंग के लिए दूसरे छोर पर पहुंचाने के लिए जो उपकरण चाहिए विभाग में उपलब्ध होने चाहिए। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अपनी सहमती दी गई। इस पर लोकनिर्माण के अधिशासी अभियंता ने एक माह के अन्दर सड़क पर कटिंग का कार्य शुरू करने की बात कही।




Discussion about this post