पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/सिविल जज, इंदु शर्मा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष पौड़ी में जिला स्तरीय कोविड-19 माॅनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा. एस.के. बरनवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु विभागीय स्तर पर की जा रही कार्यो की क्रमवार समीक्षा की। नगर पालिका परिषद् पौड़ी द्वारा कोविड-19 संबंधी आंकड़े सही से उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारी को सुझाव देते हुए कहा कि वाहनों को रात के समय सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की रिपोर्ट वीडियो एवं फोटो क्लीप वट्सअप एप ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों में समुचित सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। कहा कि हर रविवार को जनपद के समस्त नगर क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाते हुए सेनेटाइज कराने सुनिश्चित करेंगे। वहीं अस्पतालों में कोविड-19 से संबंधित रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण उपचार आदि समुचित व्यवस्थाओं को आगामी समय तक बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
कहा कि क्षेत्रों में जनमानस की सैंपलिंग में तेजी लाऐं। उन्होंने डाटा के संकलन में एक रूपता लाने के भी निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि मास्क न पहनने व सही ढंग से मास्क न लगाने वालों का चालान किये जायें। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि इम्यूनिटी की बूस्टर, काड़ा तथा घरेलू उपचार के माध्यम से स्वस्थ्यता बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर डा. सुभाष चंद्रा, आशीष जदली, पुलिस विभाग से मुकेश गैरोला, परिवहन से जयन्त वशिष्ठ, नेहरू युवा केन्द्र से अंजना बिष्ट, नगरपालिका परिषद् पौड़ी से शैलेष रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Discussion about this post