कोटद्वार । कोतवाली कोटद्वार परिसर में पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर अर्द्ध सैनिक बलों के शहीदों का स्मरण किया गया। 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख क्षेत्र में गश्त के दौरान चीन की सेना ने घात लगाकर सीआरपीएफ की पूरी सुरक्षा टुकड़ी को मौत के घाट उतार दिया था। तब से हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कर्तव्यों का निर्वहन करते समय शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों की याद में बुधवार को कोटद्वार थाने में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीदों को शोक सलामी दी गई। एएसपी प्रदीप राय ने कहा कि 21 अक्टूबर को कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों के सम्मान में पूरे भारत वर्ष में पुलिस विभाग और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनो को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी, निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट और अन्य पुलिस कर्मियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




Discussion about this post