सतपुली । नगर पंचायत सतपुली में थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला के नेतृत्व में थाना सतपुली द्वारा कोरोना महामारी से बचाव करने के लिये सतपुली नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें बैंक, पोस्ट ऑफिस, सरकारी दफ्तरों व सामाजिक स्थलों पर लोगो को मास्क लगाना, सोशियल डिस्टेंनसिंग का पालन करना, बार बार हाथ धोना व सेनिटाइजर का इस्तमाल आदि के लिए जागरूक किया गया ।
थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि लॉकडाउन की गाइडलाइन में लगातार छूट मिल रही है लेकिन कोरोना का प्रभाव अभी कम नही हुआ है फिर भी लोग मास्क लगाने, सोशियल डिस्टेंनसिंग का पालन नही कर रहे है । मंगलवार को नगर पंचायत सतपुली व दुधारखाल चौकी में बैंक, पोस्ट ऑफिस, सरकारी दफ्तरों व सामाजिक स्थलों पर लोगो को कोरोना से बचाव करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें लोगो को मास्क लगाना, सोशियल डिस्टेंनसिंग का पालन करना, बार बार हाथ धोना व सेनिटाइजर का इस्तमाल आदि के लिए प्रेरित किया गया । जागरूकता अभियान में एसआई कैलाश चन्द्र सेमवाल, कांस्टेबल मनोज कुमार, तेज सिंह, महेन्द्र कन्याल, प्रकाश, आदि मौजूद रहे ।




Discussion about this post