posted on : अक्टूबर 17, 2020 6:08 अपराह्न
कोटद्वार । शनिवार (आज) से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। इस मौके पर शहर के दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड देखने को मिली ।इस दौरान कोरोना को लेकर सारे नियमों का पालन भी किया गया। माता का पूजा पाठ में दूर-दूर से आए भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा की तो वहीं माता का मंदिर फूल मालाओं से सजे हुए थे । हालांकि पिछले सालों के मुकाबले इस बार देवी मंदिरों में भीड़ काफ़ी कम है और तमाम श्रद्धालु घरों में ही पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु कोरोना की महामारी खत्म होने के लिए विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान कर रहे हैं। मंदिरो के बाहर फूलों व प्रसादों की दुकान लगी हुई थी ।




Discussion about this post