कोटद्वार । वैश्य अग्रवाल सभा व महिला वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ लालबत्ती चौक स्थित महाराज अग्रसेन की मूर्ति के सम्मुख अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद चंद गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्ष शरद चंद द्वारा कहा गया कि अग्रवाल समाज ने हमेशा देश में संकट के समय अपना योगदान दिया है और आगे भी देता रहेगा।कोरोना काल में भी वैश्य सभा द्वारा शासन – प्रशासन की काफी हद तक मदद की गई है । महिला वैश्य समाज की अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ऐसे आदर्श राजा थे जिनकी आज तक मिसाल दी जाती है। कार्यक्रम के आखिर में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर वैश्य सभा के महामंत्री राकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, राम कुमार अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बंसल, दिनेश ऐरन, अरविंद बंसल, महेंद्र अग्रवाल, संजय मित्तल, नितिन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।




Discussion about this post