कोटद्वार । पुलिस के कार्यों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते है मगर पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी सामने आया है। यातायात नियमों को लेकर चल रही जांच और कार्रवाई के बीच कोटद्वार पुलिस का एक सराहनीय कार्य लोगों में चर्चा का विषय बना गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन मोटर साइकिल चालकों को रोका गया। ये ऐसे लोग थे जिनके पास हेलमेट नहीं थे। उन्होंने जांच की और उसके बाद सभी के चालान काट अपनी तरफ से निशुल्क हेलमेट दिया। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया ।
देश भर में नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के बाद यातायात नियमों को लेकर सरकार सख्त हो गई है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। जुर्माना राशि को लेकर विवाद भी हो रहे है मगर इसी बीच पुलिस ने सराहनीय पहल भी शुरू की है।मगर इसी बीच पुलिस ने सराहनीय पहल भी शुरू की है। गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों को रोककर चालान काट निशुल्क हेलमेट बांटे ।
“पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि लोगों को मुफ्त हेलमट देकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा नियमों का पालन कराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है । सुप्रीम कोर्ट ने बिना हेलमेट, ओवर स्पीड व ट्रिपल राइडिंग पर विशेष ध्यान दिया है ।”




Discussion about this post