posted on : फ़रवरी 7, 2022 3:26 अपराह्न
रिखणीखाल । रिखणीखाल के सामजिक कार्यकर्त्ता देवेश आदमी ने अपनी 15 मांगों को लेकर अनुकृति गुसाईं रावत का समर्थन किया है ।लैंसडाउन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं रावत के समर्थन में मंगलवार को एक और सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं जिन्होंने अपनी रिखणीखाल क्षेत्र की 15 मांगों को लेकर उन्हें अपना समर्थन दिया है । सामाजिक कार्यकर्ता देवेश आदमी ने कहा कि मेरे द्वारा अपनी 15 मांगों को लेकर एक मांग पत्र बनाया गया था और उसे लैंसडाउन विधानसभा के सभी उम्मीदवारों को भेजा गया था लेकिन इस मांग पत्र में सिर्फ अनुकृति गुसाईं रावत ने ही अपना भरोसा दिलाया और क्षेत्र की इन मांगों को लेकर अपनी सहमती जताई ।
उन्होंने कहा मेरी मांगों में सिलवाड़ी आईटीआई, बडखेत पोलिटेक्निक को जल्द शुरू किये जाने, कंडी हल्दुखाल रथुवाढाब से दुगड्डा देवोखाल कोटड़ीसैन तक मोटर मार्ग के डामरीकरण किया जाना, मंदाल क्षेत्र में नेटवर्क की समस्यओं को सुचारू करना, भारत सिंह रावत स्नाकोत्तर महाविद्यालय रिखणीखाल में सभी संकाय की फैकल्टी सहित बीएड की शुरुआत की जाय सहित 15 सूत्रीय मांगो पर अनुकृति ने सहमित जताई जिस कारण मैंने उन्हें अपना समर्थन दिया है ।साथ ही उन्होंने कहा की मैंने सिर्फ अनुकृति को अपनि सहमती व समर्थन दिया है न की कांग्रेस पार्टी को ।साथ ही यदि जीतने के बाद उनके द्वारा क्षेत्र के लिए कार्यों को अनदेखा किया जाता है तो सबसे पहले आवाज मेरे द्वारा उठाई जायेगी ।




