posted on : अक्टूबर 14, 2020 6:11 अपराह्न
कोटद्वार । भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में चीन के सहयोग से फिर धारा-370 लगवाए जाने संबंधी बयान दिए जाने पर फारूख अब्दुल्ला का पुतला फूंका। बुधवार को सभी भाजपा कार्यकर्ता झंडाचौक पर एकत्रित हुए । जहाँ पर उन्होने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के धारा-370 संबंधी बयान को भारत विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।




Discussion about this post