कोटद्वार । कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के दृष्टिगत विकास खंड दुगड्डा के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और भोजन माताओं के सैंपल लिए जाने का काम पूरा हो गया है। इस कड़ी में 05 वें और अंतिम चक्र में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज नगर क्षेत्र कोटद्वार में संकुल सिताबपुर के शेष, संकुल नाली और संकुल पौखाल के 238 शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सैंपल लिए गए।
प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कोविड केयर सेंटर कौड़िया की स्वास्थ्य टीम द्वारा विकास खंड के सभी 11 संकुल केंद्रों में स्थित राजकीय और सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और इंटर कालेजों के कुल 1185 शिक्षकों, कर्मचारियों और भोजन माताओं के सैंपल लिए गए। जिनमें से अब तक लगभग 700 की नेगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है, हालांकि अब तक 5 कर्मचारी पॉजिटिव भी पाए गए हैं। जिन्हे आइसोलेट किया जा चुका है।




Discussion about this post