गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीपलकोटी के पास चाड़ा तोक में बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चट्टान पर फंसे दो शव, रेशक्यू जारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 11, 2020 7:05 अपराह्न

पीपलकोटी / चमोली । बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास चाड़ा तोक में कार के अलकनंदा में गिरे होने की सूचना पर एनडीआरएफ, पुलिस रेस्क्यू कर रही है। बताया गया कि चट्टान पर दो शव नजर आए हैं। कार श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि घटना स्थल तक पहुंचना फिलहाल संभव नहीं है। लिहाजा एनडीआरएफ ने नदी के दूसरे छोर से नाव से नदी पार कर पहुंचने की रणनीति बनाई जा रही है। शव भी चट्टान में फंसे हैं। जिसे निकालने के प्रयास हो रहे हैं।

बताया गया कि बीती रात्रि लगभग साढे सात बजे को बदरीनाथ हाईवे पर चाड़ा नामक स्थान से एक वाहन को अलकनंदा नदी में गिरने की आवाज गुनियाला गांव के ग्रामीणों ने सुनी। ग्रामीणों ने लाइट व जोर की आवाज के बाद वाहन गिरने का आभास करते हुए पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। हालांकि पुलिस को हाईवे पर किसी भी वाहन के गिरने की रात को सूचना अन्य माध्यमों से नहीं मिली। सुबह कोतवाल महेश लखेड़ा के नेतृत्व में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। घटना स्थल पर वाहन के गिरने के साक्ष्य मिलने के बाद जब एनडीआरएफ की टीम चट्टान पर रस्सियों के सहारे उतरी तो वहां दो शव देखे गए तथा वाहन के परखच्चे उड़े हुए मिले। बताया गया कि वाहन अलकनंदा नदी में गिरा हुआ है। बताया गया कि यह कार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की है। बताया गया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान बीती सायं को कर्णप्रयाग से संगठन की बैठक से वापस लौटे थे। तब से दोनों लापता हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद थपलियाल को हाल ही में

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का घटना स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। चमोली के कोतवाल महेश लखेड़ा ने बताया कि रेस्क्यू जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जोशीमठ निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष कुलदीप चौहान की गुमशुदगी की सूचना मिली है। बताया कि रेस्क्यू टीम को एक शव की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ है। यह आधार कार्ड कुलदीप चैहान का है। हाट के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल का कहना है कि बीती सायं को वे भी भाजपा के कर्णप्रयाग में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना की बैठक में शामिल होकर वापस आए। इस दौरान सोनला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने अकेले कार में होने के चलते उनकी कार से ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष कुलदीप चैहान मोहन प्रसाद थपलियाल की कार में सवार हो गये थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक – डॉ. पराग मधुकर धकाते
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.