कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम के विरूद्ध साप्ताहिक अभियान चलाने जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग देखरेख शान्ति कानून व्यवस्था के दौरान एक व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार पुत्र हर्षपति निवासी- ग्राम, डांगी पो0ओ0- झठकण्डी पटटी असवाल्स्यू, जनपद पौडी गढवाल को 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पीडब्ल्यूडी तिराहा दुगड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 275/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।




Discussion about this post