पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/सिविल जज, इंदु शर्मा की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर सभागार में जिला स्तरीय कोविड-19 मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु विभागीय स्तर पर की जा रही कार्यो की क्रमवार समीक्षा की। वाहनों में नियमित रूप सेनेटाइज न होने पर परिवहन अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की।
कहा कि वाहनों की संचालन की सूची अनुसार सेनेटाइज करते हुए वीडियो एवं फोटो क्लीप वाट्सअप ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों में समुचित सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। कहा कि हर रविवार को जनपद के समस्त नगर क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाते हुए सेनेटाइज कराने सुनिश्चित करेंगे। वहीं अस्पतालों में कोविड-19 से संबंधित रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण उपचार आदि समुचित व्यवस्थाओं को आगामी समय तक बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्रों में जनमानसों की सैंपलिंग में तेजी लाऐं। उन्होंने डाटा में संकलन में एक रूपता लाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने परिवहन, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस, टैक्सी, केब आदि के चालक परिचालकों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाये जाये, बस एवं टैक्सी यूनियनों को भी आगाह करेंगे। कहा कि यातायात मार्गो पर सामान, रेत, बजरी, ईंट आदि डंपिंग न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहन चालक, परिचालक द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने को लेकर छापामारी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि इम्यूनिटी की बूस्टर, काड़ा तथा घरेलू उपचार के माध्यम से स्वस्थ्यता बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर डा. सुभाष चंद्रा, डॉ. जी. एस. तालियान, डॉ.आशीष गुसांई, सीओ वंदना वर्मा, आशीष जदली, जयन्त वशिष्ठ, शैलेश भट्ट, दीपेश चंद्र काला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Discussion about this post