पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के दिशा निर्देशन पर आज अपर जिलाधिकारी डॉ. एस. के. बरनवाल ने खिर्सू में रविवार को मिनी स्टेडियम खिर्सू में आयोजित होने वाली कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11:00 बजे, ग्रामीणों का प्रधानमंत्री के साथ स्वामित्व वितरण वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत प्रधानमंत्री सीधा प्रसारण के माध्यम से स्वामित्व लाभार्थी से संवाद करेंगे।

उत्तराखंड राज्य से खिर्सू ब्लॉक निवासी स्वामित्व लाभार्थी सुरेश चंद मिनी स्टेडियम खिर्सू में आयोजित कार्यक्रम स्थल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवाद करेंगे। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल में व्यवस्था को दुरुस्त करने में उपजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रीना कंडारी सहित संबंधित अधिकारी कार्य में जुटी है।




Discussion about this post