posted on : फ़रवरी 4, 2022 12:58 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को दृष्टिगत रखते हुये जनपद में स्थित सभी विदेशी मदिरा की दुकानों को आगामी 12 फरवरी की सायं 6 बजे से 14 फरवरी को मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना तिथि 10 मार्च को पूर्ण रूप से बन्द रखे जाने के आदेश पारित किये है । इस समयावधि में मदिरा व अन्य मादक पदार्थों का उपभोग , क्रय , विक्रय या बांटा जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा! जिलाधिकारी ने इस अवधि को ” ड्राई अवधि ” घोषित किया है !



