कोटद्वार । दुगड्डा पुलिस ने चेकिंग के दौरान जीजीआईसी तिराहे के पास से 96 पव्वे व 9 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करने के बाद न्यायलय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के नेतृत्व में जिले में नशे, मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। इसी अभियान के क्रम में कोटद्वार कोतवाली की दुगड्डा चौकी ने दुगड्डा जीजीआईसी के पास से एक व्यक्ति रजनीश जदली ,पुत्र विश्वेश्वर जदली, निवासी सेंधीखाल को 96 पव्वे व 9 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया है।




Discussion about this post