कोटद्वार । पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया । जिसमें उन्होने अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत सेवारत कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशनरों की पेंशन के अनुरूप ही अंशदान काटे जाने की मांग की है ।ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पेंशन भोगियों का अंशदान सेवारत कर्मियों के समान काटा जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। पेंशनरों को सेवारत कर्मचारी के वेतन अपेक्षा 50 प्रतिशत कम पेंशन तथा पारिवारिक पेंशनभोगी को मात्र 30 प्रतिशत पेंशन ही मिलती है। ऐसे में सेवारत कर्मियों के समान अंशदान लिया जाना पेंशनरों के प्रति अन्याय है। उन्होंने ज्ञापन में पेंशनरों की पेंशन के अनुरूप ही अंशदान काटे जाने की मांग की है ।




Discussion about this post