थलीसैंण गढ़वाल (वीरेंद्र रावत): उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल केराठ क्षेत्र के विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत पट्टी कडारस्यूं के ग्राम भटकोट में सुरेंद्र सिंह गुसाईं की पुत्री कुमारी दिया की छठवीं वर्षगांठ पर समळौंण आंदोलन के तहत घर के आंगन में पपीते के समळौंण पौधे का रोपण कर जन्मदिवस को यादगार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी बालिका की मम्मी श्रीमती कविता देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समळौंण आन्दोलन के संयोजक एवं समळौंण सम्मान से सम्मानित भगत सिंह गुसाईं ने किया उन्होंने कहा कि वृक्षों की प्रति संरक्षण की भावनाएं प्रतीक मानव की होनी चाहिए तभी हमारा पर्यावरण बचेगा। समळौंण आन्दोलन जीवन पर्यंत हर संस्कारों में समळौंण पौधारोपण की प्रेरणा देता है जो आज एक जन आंदोलन बन चुका है। उक्त अवसर पर गांव की समळौंण सेना नायिका मीना देवी, सदस्य कविता देवी, लक्ष्मी देवी, बच्ची देवी, कुमारी दीपिका, ईशांत गुंसाईं, बालिका की दादी इंदु देवी, मातवर सिंह गुसाईं, ध्यान सिंह गुसाईं आदि ग्रामीण मौजूद थे ।




Discussion about this post