गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ आशीष भटगांई ने जल जीवन मिशन के तहत खण्ड विकास अधिकारियों को किया नोडल अधिकारी नामित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2020 5:42 अपराह्न

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी/अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति पौड़ी गढ़वाल आशीष भटगांई ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि में सभी ग्रामीण परिवारों को क्रियात्मक जल संयोजन देने के लिए विभिन्न विकासखण्डों के अन्तर्गत 65 कनिष्ठ अभियंताओं को न्याय पंचायत आंवटित किये जाने आदेश जारी किये हैं। कार्यो के सफल सम्पादनार्थ हेतु जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो नियमित रूप से कार्यों को समयबद्धता से करने में कार्यदाई संस्था का सहयोग करेंगे तथा कनिष्ठ अभियन्ता प्रगति से प्रत्येक दिवस को नोडल अधिकारी को अवगत करायेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी कनिष्ठ अभियंता इन न्याय पंचायतों के समस्त राजस्व ग्रामों में कार्य पूर्ण कराने एवं कार्यक्रम के क्रियान्वयन अनुश्रवण हेतु जल निगम/जल संस्थान/स्वजल जैसी भी स्थिति हो के साथ समन्वय कर कार्य करेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, आईएसए (सहयोगी संस्थाओं), विभागीय अभियंताओं, कार्यदाई संस्था के मध्य पुल का कार्य करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत कनिष्ठ अभियन्ता 31 अक्टूबर, 2020 तक इन सभी राजस्व ग्रामों की ग्राम कार्ययोजना, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों का गठन पूर्ण करने के लिए आईएसए एवं कार्यदाई संस्था के मध्य पुल का कार्य करेंगे तथा सभी कार्यो के एफएचटीसी के आगणन कार्यदाई संस्था के अभियंताओं के मार्गदर्शन में पूर्ण करना व उन्हें उपलब्ध करायेंगे। 10 नबम्बर, 2020 तक कार्यदाई संस्था सभी स्वीकृत आगणनों की निविदायें अंतिमीकरण कर पंजीकृत ठेकेदारों को कार्य का आंवटन करेंगी। 20 नवम्बर, 2020 तक सभी कार्यो पर कार्य का प्रारंभ किया जायेगा तथा 31 मार्च 2021 तक सभी परिवारों को क्रियात्मक जल संयोजन कर कार्य का मापाकंन एवं उनका सत्यापन किया जाएगा। इस परियोजना के सभी कार्य मिशन मोड में किए जाने सुनिश्चित किए गए हैं। उक्त के क्रम में परियोजना प्रबन्धक स्वजल दीपक रावत ने संबंधित कार्मिकों को कार्यशाला के माध्यम से कार्य को सुगमता से सम्पादन करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक – डॉ. पराग मधुकर धकाते
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.